Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : होली और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Gawan (Giridih) : गावां थाना में 3 मार्च को होली एवं शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बीडीओ महेंद्र रविदास ने सभी को दोनों पर्व की शुभकामना देते हुए त्योहार के दौरान अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही. अंत में सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी. बैठक में जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, इमरान अंसारी, दिनेश पांडेय, ब्रह्मदेव शर्मा, व्हाब खान, चंदन कुमार, मेराजउद्दीन, गायत्री देवी, मुन्नी कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनिता देवी, निरंजन सिंह, सबदर अली, नन्दकिशोर सिन्हा समेत दर्जनों लोग शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=571275&action=edit">यह

भी पढ़ें :गिरिडीह : चोरी का कोयला जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही