Search

 
 
 

नेतरहाट में पारंपरिक तरीके से मनाया गया गांव सरहुल

 
Latehar  : जिले के नेतरहाट पंचायत में रविवार को गांव सरहुल पारंपरिक तरीके से मनाया गया. इस दौरान बैगा रंजीत बृजिया ने जंगल वारफेयर स्कूल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पेड़ की पूजा की. केंद्र में ही कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए खिचड़ी, शरबत और पानी की व्यवस्था की गयी.  स कार्यक्रम में वारफेयर स्कूल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के वैभव कुमार, मनोज कुमार, अशोक सिंह, शमीम अख्तर, भुवनेश्वर गोप, गणेश चंद्र नायक, विमल सूब्बा, निरंजन राम, मो. इम्तियाज अहमद, लखी नारायण मुंडा और संतोष महतो मौजूद रहे. इसके अलावा जिप सदस्य स्तेला नगेसिया, देवार दोंदवा बृजिया, मुखिया रामबिशुन नगेसिया, पंचायत समिति सदस्य चांदनी भगत, ग्राम प्रधान सुधुवा एक्का, जामटोली, सरना टोली, पसेरी पाठ और बरटोली समिति सहित कई गांव के लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही