Search

 
 
 

गांवा : तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपू में मारी टक्कर, एक की मौत कई घायल

 
Ganwa (Giridih): गावां थाना क्षेत्र के बगदेडीह में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने यज्ञ देखने जा रही एक टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार गावां थाना क्षेत्र के भेलवा से कई लोग टेंपू में बैठकर यज्ञ देखने सांख जा रहें थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दिया. घटना के दौरान टेंपू में सवार भेलवा गांव निवासी मोती यादव के पुत्र चेतलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जगदीश यादव की पत्नी गायत्री देवी को गंभीर चोट आई है. जिसके पश्चात बादीडीह पंसस की मदद से उक्त महिला को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए गिरीडीह रेफर कर दिया गया. इधर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने शव को अपने कब्जे में कर जांच पड़ताल में जुट गये हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656030&action=edit">यह

भी पढ़ें:तिसरी : वन विभाग की छापेमारी में अवैध लकड़ी जब्त [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही