Search

गावां : धू-धू कर जलने लगा ट्रांसफार्मर, मची अफरा तफरी

घटना के बाद से गावां के शहरी फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित
Ganwa (Giridih) : गावां बाजार स्थित शहरी फीडर के 500 केवीए ट्रांसफार्मर में गुरुवार 15 जून की शाम अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. आग की लपटे इतनी भयानक उठने लगी थी कि ट्रांसफार्मर के अगल-बगल में स्थित सभी दुकानें बंद हो गईं. तत्काल आग लगने की सूचना बिजली विभाग के सहायक अभियंता लव कुमार को दी गई. जिसके बाद बिजली काट दी गई. आग ट्रांसफार्मर के लगभग पूरे हिस्से को अपने चपेट में ले लिया. आग लगने के कारण केबल तार के कुछ भाग भी जल गये. बाद में बिजली मिस्त्री के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इधर घटना के बाद गावां के शहरी फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. सहायक अभियंता लव कुमार ने कहा कि शुक्रवार को जले हुए ट्रांसफार्मर की जांच की जाएगी. इसके बाद उसे दुरुस्त कर पुनः बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी. इधर सूचना मिलने के बाद बीडीओ महेंद्र रविदास भी मौके पर पहुंचे. यह">https://lagatar.in/giridih-two-machines-along-with-wood-worth-lakhs-seized-from-illegal-sawmill/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अवैध आरा मिल से लाखों की लकड़ियों सहित दो मशीनें ज़ब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp