Search

गावां : प्रखंड सह अंचल परिसर में नहीं है शुद्घ पेयजल की व्यवस्था

[caption id="attachment_652566" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-30-at-9.36.43-AM-300x300.jpeg"

alt="" width="300" height="300" /> जिप सदस्य[/caption] [caption id="attachment_652567" align="alignnone" width="282"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-30-at-9.37.20-AM-282x300.jpeg"

alt="" width="282" height="300" /> 20 सुत्री अध्यक्ष[/caption] Ganwa (Giridih):अगर आप गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय में किसी काम से जा रहें हैं और वहां आपको एक से दो घंटे रुकने की मजबूरी हो तो अपने साथ पानी की बोतल ले जाना बिल्कुल नहीं भुलें. क्योंकि प्रखंड मुख्यालय गावां में पानी पीने की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है. हां कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक चापकल है जिसका पानी शुद्ध नहीं निकलने से कोई भी व्यक्ति पानी नहीं पी पाता है. मुख्यमंत्री जल-नल योजना के तहत हर घर में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन यहां तो योजना को क्रियान्वित कराने वाले विभागीय कार्यालय ही एक बोतल पानी का मोहताज है. कार्यालय में लगभग दो सौ से अधिक लोग प्रतिदिन अपने कार्य से आते हैं. जिनको पीने का पानी व शौचालय की अनुपलब्धता के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है. जिनके पॉकेट  में राशि होती है वे तो पानी की बोतल खरीदकर पानी पीते हैं, लेकिन गरीब और असहाय लोगों को इधर-उधर दूसरे के घरों और दुकानदारों की झुंझलाहट को सुनकर भी अपनी प्यास बुझानी पड़ती है. अब देखना यह है कि आम लोगों की दर्द विभाग कब समझ पाता है. वाटर एटीएम बनी शोभा की वस्तु प्रखंड मुख्यालय में दो वर्ष पूर्व वाटर एटीएम लगाया गया था. लेकिन वाटर एटीएम बनने के बाद बोरिंग फेल होने से इसका लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है. इधर बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में पेयजल की व्यवस्था न होना चिंता का विषय है. कई बार वाटर एटीएम चालू करने के लिए बीडीओ से मांग किया. लेकिन कोई पहल नहीं किया गया है. जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में वाटर एटीएम को ठीकेदार ने जैसे तैसे बना कर चले गए. जिससे वह शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652192&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : पुलिस ने किया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//