Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : बीडीओ

Ganwa (Giridih). जिला स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में 02 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सबसे पहले डॉ चंदमोहन कुमार ने रक्तदान किया. इसके बाद प्रखंड कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, जनप्रतिनिधि व युवाओं ने रक्तदान किया. बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है. इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती है इसलिए सभी को करना चाहिए. एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है. दूसरे लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें. रक्तदान के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने की आवश्यकता है. शिविर में जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, मुखिया कन्हाय राम, गंगा राणा, रविन्द्र वर्णवाल, गणेश यादव, प्रवीण कुमार, नकुल राम, प्रभात सिंह आदि ने रक्तदान किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655489&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : वृद्ध महिला की रुपयों से भरा बैग ले उड़ा भाई बहन की जोड़ी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही