Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा: पाइप फटने से प्रत्येक दिन बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

Gawan(Giridih):सरकार जहां जल ही जीवन है,पानी की एक-एक बूंद है कीमती जैसे जागरूकता वाले विज्ञापनों से लोगों को पानी के महत्व को बताने की कोशिश कर रही है. साथ ही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए लाखो रुपए खर्च कर रही है. वहीं सरकारी कर्मचारी ही इस मंशा को नेस्तानाबूत करने में लगे हैं. जिसका उदाहरण देखने को मिल रहा है गावां-तिसरी मुख्यमार्ग स्थित पावर हाउस के समीप. जहां पुलिया के नीचे पानी की पाइप फटने से लगभग एक सप्ताह से पानी यूं ही बह रहा है. विभागीय कर्मचारियों की उदासीनता से प्रत्येक दिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. ग्रामीणों ने कई बार विभाग को अवगत कराया है बावजूद विभाग की तंद्रा टूट नहीं रही है. केवल फटे पाइप को बदल कर पानी की इस बर्बादी को रोका जा सकता है. पीएचईडी के जेई जहिंद्र भगत ने कहा कि मिस्त्री भेज कर जल्द पाइप ठीक करवा देंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=632849&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : बीजेपी की महिला नेता ने समर्थकों के साथ देखी द केरल स्टोरी फिल्म [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही