Search

गावां : तस्करी की लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के दुधापनियां जंगल से वन विभाग की टीम ने 7 फरवरी की देर रात अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. प्रभारी वनपाल पवन कुमार चौधरी ने बताया कि वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को जंगल से ट्रैक्टर पर लकड़ी लादकर तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. लकड़ी को जब्त करने के लिए तत्काल वन विभाग की टीम गठित की गई. दुधपनियां जंगल से ट्रैक्टर समेत लकड़ी को जब्त कर लिया गया. टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन को खड़ा छोड़कर भाग गया. ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है. लकड़ी तस्करों की तलाश जारी है. पकड़े जाने पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. टीम में सुनील हेंब्रम, दिनेश दास, जिलाजीत कुमार, हीरालाल पंडित, राजेंद्र प्रसाद, छोटू दास समेत अन्य कर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=548336&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : खंडोली में छात्र की बर्बर हत्या, पेट्रोल छिड़ककर जलाया जिंदा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp