Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : वन विभाग के खिलाफ माले के बैनर तले आदिवासियों ने भरी हुंकार

Gawa(Giridih): भाकपा माले का 17 मई को पैदल मार्च प्रखंड मुख्यालय से गावां हाट बाजार होते हुए वन परिसर पहुंची. अध्यक्षता प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव व संचालन अशोक मिस्त्री ने किया. धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि गावां व तीसरी प्रखंड में आदिवासियों को वन विभाग ट्रेंच काटकर परेशान कर रही है. जिस जमीन पर आदिवासी पूर्वजों से रह रहें हैं उसे भगाने का प्रयास किया जा रहा है. 12 मई को डीसी को आवेदन देकर आदिवासियों को परेशान नहीं करने की मांग किये थे. जिसे लेकर सैकड़ों आदिवासियों के साथ वन परिसर पहुंचे. वन विभाग के कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आदिवासियों को परेशान करना बंद करें नहीं तो 30 मई को हजारों आदिवासियों के साथ वन परिसर में अनिश्चिकालीन धरना दिया जाएगा. ढिबरा चुनकर गुजर बसर करने वालों का रोजगार बन्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री व विधायक आदिवासी होने के बावजूद भी आदिवासियों को वन विभाग परेशान कर रहें हैं. वन विभाग द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. मौके पर जयनारायण यादव, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, मुखिया कन्हैया राम, अमित वर्णवाल, उमेश चौधरी, अशोक यादव, रंजीत राम, नरेश राणा, अमित बास्के, उमेश बास्के आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=639731&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह: जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट मीटर पर खर्च होंगे 225 करोड रुपए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही