Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : विहिप व बजरंग दल ने मनाया राम महोत्सव

Gawan (Giridih) : सरस्वती शिशु विधा मंदिर माल्डा के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों ने सोमवार 3 अप्रैल को राम महोत्सव मनाया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विहिप के प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास बरनवाल मौजूद थे. विहिप के 59 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हंसराज पांडेय ने कहा कि प्राचीन संस्कृति में राम के आदर्श व पवित्र चरित्रों का विशेष महत्व है. भगवान श्रीराम समस्त मानव जाति के आराध्य देव हैं. ऐसा शास्त्रों में वर्णन किया गया है. भगवान दास बरनवाल ने कहा कि वीएचपी राम के आदर्शों को आमजनों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है. इस अवसर पर उपेंद्र स्वर्णकार, दुर्गा लाल, बिनोद मिष्टकार, यदुनन्दन पांडेय, दीपू साव, रंजित बरनवाल समेत कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/saria-shiv-shakti-dham-trust-honored-the-mla/">यह

भी पढ़ें : सरिया : शिव शक्ति धाम ट्रस्ट ने विधायक को किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही