Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत

Hazaribagh: तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत हो गई. घटना चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत की बरहमौरिया की है. मृतक की पहचान बरमौरिया निवासी मथुरी यादव के रूप में हुई है. तालाब में डूबने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया. परिजन तालाब के पास पहुंचे और चीखने चिल्लाने लगे. गांव सहित आसपास के तैराक मथुरी को निकालने का प्रयास करने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला एवं थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश घटना स्थल पर पहुंचे. तब चयकला से आये गोताखोर ने शव को बाहर निकाला. मौके पर मौजूद चौपारण पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस दिलाते हुए सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें - फ्रांस">https://lagatar.in/netanyahu-furious-over-french-president-macrons-statement-says-he-should-be-ashamed-israel-will-win-even-without-him/">फ्रांस

के राष्ट्रपति मैक्रां के बयान पर भड़के नेतन्याहू, कहा, उन्हें शर्म आनी चाहिए, उनके बिना भी इजरायल जीतेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही