Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CMPDI द्वारा कराये जा रहे थ्री-डी सर्वेक्षण पर रोक की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण

Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र के माल्हन पंचायत के मुखिया जतरु कुमार मुंडा की अध्यक्षता में आम सभा की गई.  इस आमसभा में देवनदिया, मरमर, केकराही, सेकलेतरी, लोहरसी, पुतरी टोला के संबंधित ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया एवं ग्रीमण आमंत्रित किये गये थे. सभा का मुख्य उद्देश्य बीते 17 अप्रैल को मरमर के ग्राम प्रधान बालकिसुन मुंडा के द्वारा बीडीओ सह सीओ चंदवा को आवेदन के माध्यम से क्षेत्र में चल रहे सीएमपीडीआई के द्वारा करवाये जाने वाला थ्री-डी सर्वेक्षण कार्य पर रोक लगाने के आग्रह पर समझौता कराना था. आम सभा की बैठक में सीएमपीडीआई के प्रबंधक विकास गुप्ता और बीडीओ सह सीओ ने पहुंच कर गांव के ग्रामीणों को सर्वेक्षण से संबंधित जानकारी दी और सर्वेक्षण कार्य को सुचारु रूप से चलने देने का आग्रह किया. मगर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. एक स्वर में ग्रामीणों ने कहा कि सर्वे कार्य नहीं होने देंगे. काफी समझाने-बुझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने. बीडीओ ने कहा कि मैं दबाव नहीं दे रहा हूं, आग्रह कर रहा हूं. बाकी आप लोगों की मर्जी. मैं आप लोगों की बातों को डीसी तक पहुंचा दूंगा. ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहें.  मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : पैसे">https://lagatar.in/give-money-get-job/">पैसे

दीजिए, नौकरी लीजिए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही