Search

 
 
 

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, नेता कर रहे बयानबाजी

 
Patna: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 13 से 17 मई तक पटना में कथा करने के लिए आ रहे हैं. जिसको लेकर तैयारियां शुरु हो गयी है. धीरेंद्र शास्त्री नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ के प्रांगण में हनुमत कथा और प्रवचन करेंगे. जिसको लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित हैं. साथ ही मंदिर प्रांगन के बाहर 24 घंटे तक लंगर चलेगा. जिसमे कई लाख लोग आकर प्रसाद ग्रहण करेंगे. साथ ही आस-पास के गाव के लगभग 1 हजार युवा इस कार्यक्रम में वालंटियर के रूप में काम करेंगे. लंगर की व्यवस्था हो या श्रद्धालुओं के बैठने की, सारी चीजें देखेंगे. बिहार">https://lagatar.in/sushil-kumar-modi-challenged-nitish-kumar-said-if-you-have-the-courage-arrest-dhirendra-shastri/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-143.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जहां एक तरह लोग बाबा के आगमन को लेकर उत्साहित है. वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष के नेता लगातार बाबा का विरोध करते नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने एक बार धीरेंद्र शस्त्री पर हमला बोला और कहा कि "बाबा डरपोक हैं". इससे पहले भी उन्होंने बाबा पर हमला करते हुए कहा था कि अगर बाबा यहां आकर हिन्दू-मुस्लिम करेंगे तो उनका विरोध किया जायेगा. इसको लेकर लालू यादव के बड़े बेटे ने अपनी सेना भी तैयार कर रखी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद जारी किया था. वहीं दूसरी ओर बिहार की विपक्षी पार्टी बाबा के समर्थन में हैं. बीजेपी कार्यालय में बाहर बाबा के पोस्टर लगाये गये है. साथ ही पार्टी के बड़े नेता बाबा का पूरा समर्थन कर रहे हैं.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री कई बार कह चुकें हैं कि ‘भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा’. एक तरह जहां लोगों की समस्या दूर करने वाला उनका दावा सुर्खियां बटोरता है तो वहीं दूसरी ओर हिंदू राष्ट्र बनाने की भी मांग को लेकर भी उनकी चर्चा देश भर में होती है. अपनी इसी मांग को लेकर वो देश की विपक्षी पार्टियों के निशाने पर रहते हैं. इसे भी पढ़ें: सुलग">https://lagatar.in/pakistan-burning-after-imrans-arrest-supporters-burnt-pms-house/">सुलग

रहा पाकिस्तान, समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही