Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेंदुआ के भय से आतंकित हैं ग्रामीण, शाम ढलते ही पसरता है सन्नाटा, रात में नहीं चल रहे टेंपो

Ashish Tagore Latehar: इन दिनों न सिर्फ ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी तेंदुए का भय लोगों को सता रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जाता है. खासकर बच्चों को घरों से निकलने नहीं दिया जा रहा है. बड़े लोग भी सामुहिक रूप से हाथों में लाठी-डंडा लेकर ही चल रहे हैं. वहीं शहरी क्षेत्रों में भी रात में टेंपो व बाइक का परिचालन ना के बराबर हो गया है. लातेहार से रेलवे स्टेशन व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले टेंपो चालकों ने रात में टेंपो परिचालन बंद कर दिया है. टेंपो चालक राजमोहन प्रसाद व संजय दास ने बताया कि वे पहले रात में बेखौफ टेंपो चलाते थे. लेकिन जब से तेंदुआ के घुमने की खबर मिली है, रात में टेंपो चलाना बंद कर दिया है. बहुत जरूरी या बुकिंग होने पर ही बड़ी सावधानी से टेंपो का परिचालन करते हैं. उन्होंने बताया कि घर वाले भी उन्हें रात में टेंपो चलाने से मना करते हैं. बता दें कि लातेहार शहर से रेलवे स्टेशन की दूरी तकरीबन पांच किलोमीटर है, रात में ही कई एक्सप्रेस ट्रेनों का समय है. रात में टेंपो नहीं चलने से यात्री समय से पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंच जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें - ब्रिटिश">https://lagatar.in/british-mp-slams-bbc-for-attacking-pm-modi-says-it-is-biased-reporting/">ब्रिटिश

सांसद ने पीएम मोदी पर हमला करने के लिए BBC की निंदा की, कहा, यह पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग है

मनिका में भी तेंदुआ दिखने का दावा

मनिका थाना क्षेत्र के जेरूआ गांव के सोनी पहाड़ पर बुधवार को तेंदुआ देखा गया है. जंगल में लकड़ी काटने गये लकड़हारों ने तेंदुआ देखने का दावा किया है. दावा किया गया कि तेंदुआ के साथ उसके दो शावक भी हैं. तेंदुआ देखे जाने की खबर क्षेत्र में फैल गयी. जेरूआ गांव के अलावा कुटमू, कुई, चेचेंधा व डुमरी समेत कई गांवों में लोग दहशत में हैं. इधर लातेहार प्रखंड के सासंग व पतरातू क्षेत्र में तेंदुआ होने की अफवाह काफी दिनों से है. लोगों ने अभी तक इस क्षेत्र में तेंदुआ देखा नहीं है. हालांकि तेंदुआ के पैरों के निशान देखे जाने का दावा लोगों ने जरूर किया है.

एक जनवरी को जंगली जानवर ने ली थी बुजुर्ग की जान

वहीं एक जनवरी को बरवाडीह MDlFL स्थित छेंछा पंचायत के पठान टोला में जंगली जानवर के हमले में मुस्ताक खान (60) की मौत हो गयी थी. परिजनों का दावा है कि तेंदुए के हमले में मुस्ताक खान की जान गयी. खान सुबह तकरीबन पांच बजे अपने घर के बाहर शौच के लिए गये थे. उसी समय एक जंगली जानवर ने उन पर हमला किया और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी. इसे भी पढ़ें - ब्रेकिंग">https://lagatar.in/breaking-jharia-rocked-by-bomb-blasts-more-than-a-dozen-injured/">ब्रेकिंग

: बम विस्फोटों से दहला झरिया, एक दर्जन से अधिक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही