Search

 
 
 

त्रिपुरा में BSF जवानों पर ग्रामीणों ने किया हमला, कंपनी कमांडर समेत तीन घायल

मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक घटना दो नवंबर की है. बीएसएफ की 49वीं बटालियन के जवान गांव के नजदीक झाडियों को साफ़ कर रहे थे. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया. लाठी-डंडे से पीटा. हथियार छीनने की कोशिश की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. स्थानीय लोग गाँव के हेफजुर रहमान को हिरासत में लिए जाने की वजह से आक्रोशित थे.
 

Lagatar Desk: त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिला के अशाबारी में ग्रामीणों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला कर दिया. इस हमले में बीएसएफ के कंपनी कमांडर रोहित, चालक सुनील कुमार व जवान मंजीत घायल हो गए हैं. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

 

मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक घटना दो नवंबर की है. बीएसएफ की 49वीं बटालियन के जवान गांव के नजदीक झाडियों को साफ़ कर रहे थे. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया. लाठी-डंडे से पीटा. हथियार छीनने की कोशिश की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. स्थानीय लोग गाँव के हेफजुर रहमान को हिरासत में लिए जाने की वजह से आक्रोशित थे.

 

बताया जाता है कि बीएसएफ ने हेफजुर रहमान को तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया था. रहमान को निर्दोष बताते हुए और उसके साथ मारपीट किये जाने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था. जिसके बाद हिंसा हुई थी. 

 

त्रिपुरा में बीएसएफ के जवान तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है. इस अभियान के दौरान जब स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया जाता है तो ग्रामीण फोर्स के खिलाफ खड़े हो जाते हैं. प्रदर्शन करने लगते हैं. इन वजहों से त्रिपुरा में तनाव बना हुआ है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही