Search

 
 
 

लातेहार: ग्रामीणों ने शव के साथ किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग

 
Latehar: चंदवा में हिसरी पेट्रोल पंप के पास रविवार को ग्रामीण बबलू गंझू का शव लेकर पहुंच गए और रोड जाम कर दिया. तकरीबन दो घंटे तक यहां जाम रहा. बता दें कि शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे हिसरी पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने स्कूटी सवार संजय गंझू और बबलु उरांव को पीछे से धक्का मार कर गिरा दिया था. इसके बाद दुबारा वाहन को रिवर्स कर उन्हें फिर से धक्का मारा था. इसमें दोनों स्कूटी सवार घायल हो गए थे. अस्पताल में पहुंचे के बाद चिकित्सकों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया गया था. जबकि संजय गंझू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया था. रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद ग्रामीणों ने शव के साथ हिसरी पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि यह दुर्घटना नहीं हत्या है. ग्रामीण मामले का उद्भेदन करने तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना मिलने के बाद थानेदार तथा अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक जाम स्थल पर पहुंचकर जमाकर्ताओं से वार्ता कर जाम हटवाया. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/modi-talked-to-lakhpati-didis-in-maharashtra-said-death-penalty-for-culprits-in-new-law-against-sexual-crimes/">पीएम

मोदी ने महाराष्ट्र में लखपति दीदियों से बातचीत की, कहा, नये कानून में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए मौत की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही