Search

 
 
 

लोहरदगा: शव के साथ ग्रामीणों की सड़क जाम, आश्वासन के बाद हटे

 
Hussain Ansari Lohardaga: सेन्हा थाना क्षेत्र में एक मजदूर युवक की मौत से घंटों तक शव के साथ परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क को अपनी मांगों को लेकर जाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के समीप संचालित ईंट भट्ठा में शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त की. यहां पर परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताया है. शव की शिनाख्त अर्रू ग्राम निवासी सलामत अंसारी के 40 वर्षीय पुत्र शमशेर अंसारी के रूप में हुई. वहीं अर्रू के ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है. कुछ ग्रामीणों का कहना था कि हत्या कर चक्का चढ़ा दिया गया है जिसपर गुस्साए ग्रामीणों ने शव को उठाकर पहले सेन्हा रामनगर पेट्रोल पंप के समीप एनएच 143 ए पथ को आधा घंटा जाम कर दिया. तत्पश्चात वहां से शव को उठाकर अर्रू चौक पर ले गए. वहां पर सड़क जाम कर घटना में संलिप्त लोगों की त्वरित गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस बीच अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, मुख्यालय डीएसपी समीर कुमार तिर्की, अंचलाधिकारी मोहम्मद मुदस्सर नजर मंसूरी के काफी समझाने तथा परिजनों के विभिन्न मांग पत्र पर उचित पहल किए जाने के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.

घटना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीरः डीएसपी

ग्रामीणों ने प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपा और कहा है कि हत्यारे को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करे और मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी व 20 लाख रुपये की सहायता दे. ग्रामीणों ने मृतक के बच्चों को सरकारी व्यवस्था के तहत उचित शिक्षा दिलाए जाने की भी मांग रखी. जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया. इसके बाद जाम को हटाया गया. डीएसपी मुख्यालय समीर कुमार तिर्की ने कहा कि घटना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है. निश्चित रूप से पीड़ित परिवार वालों को न्याय दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने में जिन किसी का भी हाथ होगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - चिन्मय">https://lagatar.in/chinmoy-krishna-dass-lawyer-raman-roy-attacked-admitted-in-icu/">चिन्मय

कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही