Search

 
 
 

ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल ने कोडरमा सांसद से की मुलाकात, घेराबंदी का काम रोकने की मांग

 
Jaynagar (koderma) :  डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण को लेकर रेलवे द्वारा की जा रही घेराबंदी से हीरोडीह स्टेशन अंतर्गत रेभानाडीह के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. इसको लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. उन्होंने सांसद से अंडरपास या ओवर ब्रिज बनने के पहले घेराबंदी के काम पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने बताया कि घेराबंदी हो जाने से उनको आठ मिनट का रास्ता तय करने में उन्हें एक घंटे लगेंगे. साथ ही हीरोडीह बाजार का कारोबार भी पूरी तरह ठप हो जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में वो केंद्रीय रेल मंत्री से बात कर पहले अंडरपास का निर्माण करवाने को कहेगी. उसके बाद आगे की घेराबंदी होगी.

विधायक अमित यादव गांव पहुंचे

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, महामंत्री जमुना यादव, व्यवसाय संघ अध्यक्ष महादेव यादव, सचिन कुमार, मुरलीधर यादव, रंजीत यादव, राजेंद्र कुमार, सुधांशु कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. इधर ग्रामीणों की सूचना पर बरकठ्ठा विधायक अमित कुमार यादव भी गांव पहुंचे. रेलवे अधिकारी उमा कांत प्रजापति और रेल सर्वेयर राणा चक्रवर्ती की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि शनिवार को जयनगर अंचल अमीन और रेल विभाग का सर्वेयर को बुलाकर जमीन की मापी करायी जायेगी. जब तक अंडरपास या ब्रिज नहीं बनेगा, तब तक घेराबंदी का काम बंद रहेगा.

घेराबंदी की गयी तो लोकसभा व विधानसभा चुनाव का विरोध करेंगे ग्रामीण

बता दें कि ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि अंडरपास बनने से पहले घेराबंदी की गयी तो वो लोकसभा व विधानसभा चुनाव का विरोध करेंगे. वहीं प्रचार प्रसार में आने वाले नेताओं को गांव में प्रवेश नहीं करने देंगे. ग्रामीणों की मांग है कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले अंडरपास का निर्माण कराया जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही