Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करमाटांड़ में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विद्यालय में लगाया ताला

Advertisement
Advertisement
Jamtara: जिले के करमाटांड़ में शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय में ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया. करमाटांड़ के बिराजपुर में आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शिक्षकों को विद्यालय खोलने नहीं दिया. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=01BYqyZSvro

शुक्रवार को विद्यालय बंद रहती है

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे विद्यालय में ताला लगा दिया. इसके बाद ग्रामीण विद्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करने लगे. ग्रामीणों ने कहा कि शुक्रवार को विद्यालय बंद रहती है और रविवार को विद्यालय खुली रहती है. लेकिन यहां के प्रधानाध्यापक और कुछ शिक्षक मनमानी करते हुए शुक्रवार को विद्यालय खोल रहे हैं. जबकि मुस्लिम बहुल गांव होने के कारण यहां के बच्चे जुम्मा पढ़ने जाते हैं. इसलिए शुक्रवार को विद्यालय बंद रहती है. इसके बाद भी विद्यालय के शिक्षक शुक्रवार को विद्यालय खोलने के लिए चले आए. इसे भी पढ़ें- केंद्रीय">https://lagatar.in/central-law-minister-kiren-rijiju-danced-pm-modi-tweeted-the-video/">केंद्रीय

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने किया डांस, पीएम मोदी ने ट्वीट किया वीडियो

विद्यालय में तालाबंदी की सूचना मुझे नहीं है

विद्यालय के सचिव देवनारायण मंडल से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देश के अनुसार शुक्रवार को विद्यालय खोलने का आदेश आया है. इसके तहत विद्यालय खोला जा रहा है. इस पर सीआरपी मकसूद अंसारी ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय को सूचित किया गया है कि प्रारंभ से जिस प्रकार से विद्यालय संचालित होती थी उसी प्रकार से हो. शिक्षकों ने मनमानी किया है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. जबकि विद्यालय में तालाबंदी की सूचना मुझे नहीं है. विरोध कर रहे ग्रामीणों में कयूम अंसारी, कलीम अंसारी, शाहजहां अंसारी और इमरान अंसारी समेत कई लोग थे. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-launches-swachh-bharat-mission-urban-2-0-an-exercise-to-strengthen-waste-management-in-500-cities/">पीएम

मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 का शुभारंभ किया, 500 शहरों में वेस्ट मैनेजमेंट को मजबूत करने की कवायद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही