Search

 
 
 

पलामू: ग्रामीणों ने श्रमदान कर बांध से निकाला जलनिकासी का रास्ता

 
Medininagar: पाटन प्रखंड के लोईगा पंचायत के आदिवासीबहुल गांव अंगरा के ग्रामीण आखिर में खुद ही बांध बनाने उतर गए. वे पिछले पांच साल से सरकार के प्रतिनिधि के पास चक्कर लगाकर थक गए थे. जबकि पानी को खेत तक पहुंचाना जरुरी था. पानी बचाओ अभियान के तहत ग्रामीणों ने पचू राम महेंद्र उरांव के नेतृत्व में सेमरा बांध की समस्या का समाधान किया. ग्रामीणों ने ललमटिया बांध पानी को मोड़ कर पानी बचाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने बताया कि ललमटिया बांध से लगभग 100 एकड़ भूमि सिंचित होगी. इससे किसानों को काफी फायदा होगा. मौके पर ग्रामीण अरविंद उरांव, बलराम उरांव, प्रदीप कुमार, बिंदु देवी, सोनवा देवी, अंकिता देवी, प्रमिला देवी, अनीता देवी समेत अन्य ग्रामीण के सहयोग से श्रमदान कर बांध बनाया गया. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन

भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही