Search

 
 
 

नालंदा: ग्रामीणों ने किशोर को बनाया था बंधक, नदी में मिली लाश

 
Nalanda: किशोर का अपहरण कर पीट पीट कर हत्या कर दी. घटना अस्थावां थाना इलाके के कुलती गांव की है. जहां से किशोर का अपहरण कर हत्या कर दी गई. मृतक पिंटू साहब का 12 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार है. किशोर का शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दिया. थानाध्यक्ष के घटनास्थल पर पहुंचने पर ग्रामीण वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग की. मिली जानकारी के अनुसार अजीत पांचवीं क्लास में पढ़ता था. ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को पिपरापुर गांव के एक किशोर ने कुलती गांव के छात्र की साइकिल चोरी कर ली थी. तब कुलती गांव के सभी छात्र साइकिल लाने पिपरापुर गांव चले गए. साइकिल नहीं मिलने पर वे श्रवण यादव के भैंस को पकड़कर कुलती गांव ले आये. इसके बाद पिपरापुर गांव के गुस्साए लोग घर के पास खेल रहे बच्चे अजीत का अपहरण कर लिया और गांव लेकर चले आये. पता चलने पर बच्चे के परिवार वालों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया. मंगलवार की शाम पिपरापुर के बच्चू यादव कुलती गांव पहुंचकर भैंस छोड़ने को कहा तो ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया. बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी नुरुल हक गांव पहुंचे. जिस पर ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया. उन्होंने बच्चे की बरामदगी का ग्रामीणों को आश्वासन दिया और वापस लौट गए. लेकिन बुधवार की सुबह बच्चे का शव नदी से मिला. थानाध्यक्ष लालमुनि ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी गई है. अब इस पर आगे कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - संताल">https://lagatar.in/the-government-is-trying-to-eliminate-the-santhal-tribals-babulal/">संताल

आदिवासियों को समाप्त करने में लगी है सरकार : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही