Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिवाली के नाम पर भि‍क्षाटन कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पुलि‍स को सौंपा

Latehar : लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के बेंदी पंचायत के तुपू हेसला गांव में ग्रामीणों ने भ‍िक्षाटन कर रहे युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. रविवार को युवक साधु के वेश में दिवाली के नाम पर भिक्षाटन कर रहा था. ग्रामीण भी श्रद्धा भाव से उसे अन्न व पैसा दान कर रहे थे. इसी दौरान युवक पर कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ. ग्रामीणों ने जब उससे उसका नाम पूछा तो वह घबरा गया. तबतक वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ देखकर वह और घबरा गया और भागने लगा. ग्रामीणों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस थाने में ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है. तलाशी के दौरान उसके थैले से एक आधार कार्ड म‍िला है, जि‍समें उसका नाम और पता थाना मोड़, मदनपुर औरंगाबाद बिहार लिखा था. इसे भी पढ़ें : कोहली">https://lagatar.in/money-diwali-in-india-with-kohlis-virat-innings-see-the-thrill-of-the-last/">कोहली

की विराट पारी से भारत में मनी दिवाली, देखिये आखिरी का रोमांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही