Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धुमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर ग्रामाणों ने की बैठक

Ranchi :  केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में रविवार को बुढ़मू प्रखंड के गिंजो ठाकुरगांव में धुमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के पूर्व अध्यक्ष पुनई उरांव ने कहा कि मदन्ना बगीचा टोली में 5 ड‍िसमि‍ल जमीन चिन्हित की गई है. इस पर जल्द धुमकुड़िया भवन बनाया जाएगा. इसको लेकर ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है. पूर्व में हुए बैठक का लेखा जोखा सार्वजनिक किया जाना हैं. इसके लिए आदिवासी युवाओं को आगे आने की जरूरत है. अपने धर्म-संस्कृति को बचाने के लिए बच्चों को शिक्षित करना होगा. हक-अधिकार की बात करने के लिए सामाजिक रूप से एकजुटता द‍िखानी होगी. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू उरांव ने कहा कि अगली बैठक 28 जनवरी को की जाएगी. इसमें धर्मअगुआ, महतो, पाहन समेत दर्जनों लोग शामिल होंगे. मौके पर बबलू उरांव, रुपेश उरांव, शिव शंकर उरांव, रिकी मुंडा, विक्की मुंडा, बधना उरांव, करमा उरांव, सुरेश उरांव, राजू उरांव, संजय उरांव, संदीप उरांव, संतोष उराव, मुकेश उरांव आद‍ि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sunken-land-again-in-kapasara-colliery-fear-of-getting-buried-in-half-a-dozen-people/">धनबाद

: कापासारा कोलियरी में फिर धंसी जमीन, आधा दर्जन लोगों के दबने की अशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही