Search

 
 
 

आज पढ़ें, गांव की खबर-13 प्राइवेट क्लीनिक के भरोसे बड़ाम पंचायत के ग्रामीण, 13 टोला वाले इस गांव में दो युवक की मौत

 

Saurav Shukla

Ranchi: राजधानी रांची से सटे नामकुम प्रखंड के बड़ाम पंचायत की आबादी 7097 है. इस पंचायत में कुल 13 टोला हैं जिसमें 997 घर हैं. गांव के लोग सर्दी-खांसी और बुखार से ग्रसित हो रहे हैं. लेकिन अधिकांश लोग दवा दुकान से दवा खरीद अपना इलाज कर रहे हैं. वहीं पंचायत की मुखिया अंजू कुजूर बड़ाम को लोगों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सचेत करने में जुटी हुई हैं. उन्होंने कहा कि हर रोज गांव का भ्रमण कर लोगों को कोरोना के गंभीर प्रभाव की जानकारी देती हूं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/10b0aa96-94ef-4324-8f02-500ca049a1cf-1024x569.jpg"

alt="" class="wp-image-63137"/>
बड़ाम पंचायत की मुखिया अंजू कुजूर

ज्यादातर लोग रांची के आसपास जा कर करते हैं काम

वहीं बड़ाम पंचायत के लोग काम करने के लिए रांची शहर जाते हैं. यहां अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं. जानकारी के अनुसार पिछले लॉकडाउन के दौरान जो लोग कमाने के लिए बाहर गए थे, वे लोग लौटने के बाद वापस नहीं गए.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/80b6c660-eb47-44df-945b-76025fc29134-1024x475.jpg"

alt="" class="wp-image-63138"/>
बड़ाम पंचायत का नीचे टोली

पंचायत में 5 आंगनबाड़ी केंद्र

बड़ाम पंचायत में कुल 5 आंगनबाड़ी केंद्र हैं. जिसमें अंबाटोली, दीपाटोली, जराटोली नीचे टोली और कदम टोली है. यहां पर टीकाकरण का काम होता है. गांव के अधिकांश लोग टाइफाइड से पीड़ित है. जिसकी दवाई लोग ले रहे हैं.

कोरोना से दो लोगों की हुई मौत

बड़ाम पंचायत के नीचे टोली के रहने वाले 30 वर्षीय बसंत महतो और 32 वर्षीय बसंत महतो की मौत हो चुकी है. ग्रामीण बताते हैं कि दोनों में ही कोरोना की तरह लक्षण थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही