Search

 
 
 

Hazaribagh News: इचाक में बनाए जा रहे फ्लाईओवर का ग्रामीणों ने किया विरोध

Hazaribagh News: NHAI के परियोजना निदेशक आशुतोष सोनी कहा कि यदि तकनीकी रूप से संभव हुआ तो ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने पर विचार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों से 15 दिन का समय लिया गया है.
 
विरोध करते ग्रामीण

Hazaribagh News: इचाक में NHAI द्वारा बनाए जा रहे फ्लाईओवर को लेकर बरियठ गांव के ग्रामीणों ने भारी विरोध जताया है. इसको लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बरियठ के मुख्य चौक पर एकजुट हुए और फ्लाईओवर निर्माण से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

 

ग्रामीणों की मांग है कि बरियठ गांव के पास मौजूद क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण कराया जाए. इसके साथ ही ग्रामीणों ने फ्लाईओवर के स्ट्रक्चर को पिलर वॉल पर रखने की मांग की. विरोध के दौरान ग्रामीणों ने NHAI के निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया.

इसे भी पढ़ें: 

मामले की जानकारी मिलने के बाद NHAI के परियोजना निदेशक आशुतोष सोनी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को सुना और कहा कि उनकी मांगों को वरिष्ठ कार्यालय के समक्ष रखा जाएगा.

 

आशुतोष सोनी ने कहा कि यदि तकनीकी रूप से संभव हुआ तो ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने पर विचार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों से 15 दिन का समय लिया गया है.

 

वार्ता के बाद फिलहाल ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलने दिया है. अब देखना होगा कि 15 दिनों के भीतर NHAI की ओर से ग्रामीणों की मांगों को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही