Search

 
 
 

TVNL के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, वापस जाओ के लगाये नारे

 
Latehar: तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड के रजवार पंचायत सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया. उन्‍हाने टीवीएनएल कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यहां से जाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने टीवीएनएल कंपनी वापस जाओ, रजवार कोल ब्लॉक रद्द करो, जल-जंगल जमीन हमारा है, लोकसभा ना विधानसभा सबसे उंचा ग्रामसभा, राज हमारा शासन तुम्हारा नहीं चलेगा आदि गगनभेदी नारे लगाये. ग्रामीणों का  आरोप है कि कंपनी भू माफिया और दलालों के माध्यम से जमीन हड़पना चाहती है. खनन परियोजना क्षेत्र में शामिल छह गांव जोरांग, रजवार, रेंची, लेजांग, डडेया और सेरक गांव की  आधा से अधिक जमीन को भूमि बैंक (अनवाद बिहार सरकार) में डाला गया है. यहां बता दें कि कमर्शियल माइनिंग के लिए चिह्नित कोल ब्लॉक का आवंटन विभिन्न कंपनियों को किया गया है. कुछ दिन पूर्व ही जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम में कंपनी का पर्यावरणीय जन सुनवाई आयोजित हुआ था. जिसमें माइनिंग क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति नगण्य थी. ग्रामीणों में इस बात को लेकर खासा गुस्सा है कि अभी कंपनी को माइनिंग शुरू करना है तो भी स्थानीय ग्रामीणों को नजरअंदाज कर मुट्ठी भर दलाल किस्म के लोगों को तरजीह दिया जा रहा है. भविष्य में कंपनी अगर काबिज हो जाती है तो रैयतों व ग्रामीणों के साथ क्या सुलूक करेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही