Search

 
 
 

Simdega News: SIR को लेकर ग्रामीणों को मिला प्रशिक्षण

प्रखंड के जामपानी पल्ली में महिला संघ, युवा संघ एवं कैथोलिक सभा की संयुक्त वृहद स्तरीय विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में लोगों को जागरूक करना तथा आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: प्रखंड के जामपानी पल्ली में महिला संघ, युवा संघ एवं कैथोलिक सभा की संयुक्त वृहद स्तरीय विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में लोगों को जागरूक करना तथा आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया.

Uploaded Image

बैठक में कैथोलिक धर्मप्रांत के वीकर जनरल फादर राजेश केरकेट्टा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.

 

अपने संबोधन में फादर राजेश केरकेट्टा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मतदान का अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे.

 

विशिष्ट अतिथि अनिल कंडुलना ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है. उन्होंने लोगों से एसआईआर की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने, आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने तथा गांव-गांव में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, जिससे सभी नागरिक अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकें.

 

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं नाम दर्ज कराने संबंधी जानकारी विस्तार से दी गई. साथ ही लोगों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया.

 

कार्यक्रम की शुरुआत पल्ली पुरोहित सह डीन फा. गब्रिएल डूंगडूंग के स्वागत भाषण से हुई, जबकि धन्यवाद ज्ञापन फा. संदीप कुजूर खेस ने किया. मंच संचालन कैथोलिक सभा अध्यक्ष अनिल बिलुंग ने किया.

 

इस अवसर पर उर्सुलाइन कॉन्वेंट की सुपीरियर सिस्टर सीमा मिंज, सिस्टर कोरनेलिया डूंगडूंग, पल्ली के हेड प्रचारक विलियम केरकेट्टा, महिला संघ संचालिका शांति मिंज, युवा संघ संचालिका एडलिन टेटे, सरपंच विजय सोरेंग, अरविंद सोरेंग, झामुमो नेता राजेश टोप्पो, सुनील केरकेट्टा, विभिन्न मंडलियों के प्रचारकगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

 

बैठक का समापन लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही