Search

 
 
 

बोकारो: चार युवकों को डूबने से ग्रामीणों ने बचाया

 
Bokaro: दामोदर नदी में रविवार को चार युवक नहाने के दौरान डूब गए, जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाया गया. घटना बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के बरुआ घाट के दामोदर नदी की है. बताया जा रहा है कि चार युवक नहाने के दौरान दामोदर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण नदी के मझधार में फंस गए और डूबने लगे. इस दौरान बरुआ घाट में नहा रहे सैलानियों की भी संख्या काफी थी. चारों युवकों को डूबता देख नहा रहे लोगों ने शोर मचाया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवकों को नदी की मझधार से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. चारों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोग और जोहार पार्टी के ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की घटना हर साल होती है. जब दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि तेनुघाट डैम का फाटक खुलने से दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ता है. ऐसे में जिला प्रशासन को इस पर पहल करना चाहिए. इसे भी पढ़ें - कल">https://lagatar.in/new-criminal-laws-will-be-implemented-from-tomorrow-murderers-will-be-punished-not-under-section-302-but-section-101-and-rapists-will-be-punished-under-section-63/">कल

से लागू हो जाएंगे नए क्रिमिनल लॉ, हत्यारों को 302 नहीं 101 व दुष्कर्मियों को धारा 63 में मिलेगी सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही