Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सजग हो कर सरकारी योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण: प्रधान जिला जज

Latehar: नक्सलवाद प्रभावित गारू प्रखंड के बारेसांढ़ पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित कानूनी अधिकारिता शिविर को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने जागरूक व सजग हो कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को कानूनी सहायक प्रदान करने के लिए संकल्पित है. लेकिन लोगो को जागरूक होने की दरकार है. जिले लोगों को कानूनी सहायता के लिए कई सेल व एजेंसियां कार्य कर रही है. लोग उनके संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है. उन्होंने कहा लातेहार जिला के कई ग्रामीण क्षेत्रों में मानव तस्कर सक्रिय हैं. वे नौकरी दिलाने का लालच देकर लड़कियों को बड़े शहरों में ले जाकर बेच देते हैं. उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने एवं कम उम्र में काम करने के लिए बाहर नहीं भेजने की अपील अभिभावकों से की. इसे भी पढ़ें : श्री">https://lagatar.in/shree-sarveshwari-group-distributed-hand-fan-among-patients-in-rims/">श्री

सर्वेश्वरी समूह ने रिम्स में मरीजों के बीच हाथ पंखा का किया वितरण

अशिक्षा ही अंधविश्वास की जड़ : डीसी

उपायुक्त भोर सिंह यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, लेकिन जागरूकता के अभाव में ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ नही उठा पाते हैं. उन्होंने डायन बिसाही कुप्रथा, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, महिला अधिकारों की जानकारी दी और कहा कि अशिक्षा ही अंधविश्वास की जड़ है. एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को उसके कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक एवं शिक्षित करना एवं उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ देना है. एसडीएम नित निखिल सुरीन समेत अन्य अधिकारियों ने भी संबंधित किया. इससे पहले शिविर का उद्धाटन पीडीजे अखिल कुमार व डीसी भोर सिह यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम में मध्य विद्यालय बारेसांढ़ के छात्र व छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजीव आनंद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार दास, आईटीडीए निदेशक बिन्देश्वरी ततमा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रताप टोप्पो, अंचलाधिकाीर शंभू राम व थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :झूठ">https://lagatar.in/the-government-of-lies-and-deceit-ruined-jharkhand-deepak-sharma/">झूठ

और फरेब की सरकार ने झारखंड को किया बर्बाद : दीपक शर्मा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jjjj-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="500" />

शिविर में लगाये गये थे स्टॉल

शिविर में पशुपालन, कृषि, शिक्षा, आपूर्ति, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा के द्वारा स्टॉल लगाया गया. इसके अलावा पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दो दुधारू गाय वितरण किया गया. सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरित किया गया.जेएसएलपीएस के तहत 1.75 करोड़ रूपए का सीसीएल लिंकेज चेक प्रदान किया गया. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिरसा सिंचाई कूप योजना एवं बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरित किया गया. श्रवण यंत्र, ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. शिविर में नुक्कड़ नाटक दिखाकर डायन–बिसाही कुप्रथा, मानव तस्करी के रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही