Latehar : कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन कार्यालय में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मुलाकात की. इस दौरान लातेहार जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव और सरयू जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव भी मौजूद रहे. पंकज तिवारी ने मंत्री रामेश्वर उरांव को क्षेत्र की समस्याओं और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया. कहा कि लातेहार जिला में कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर उभर रही है. मंत्री ने झारखंड सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. कहा कि झारखंड सरकार समाज के हर वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है. इसका लाभ लोगों को मिलना चाहिए. उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने की बात कही. [wpse_comments_template]
सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले : रामेश्वर उरांव
Last Updated: Jan 10, 2024 12:00 AM (IST)