Search

 
 
 

सरकारी योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण : रामचंद्र सिंह

 
Latehar : लातेहार के परसही पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी व आईटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, बीडीओ मेघनाथ उरांव, सीओ रूद्रप्रताप व मुखिया अनीता देवी आदि उपिस्थत थे. मौके पर विधायक श्री सिंह ने सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. उन्‍होंने कहा कि आज सरकार व प्रशासन आपके द्वार आयी है, आप अपनी समस्याओं को यहां रख सकते हैं. ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ लें. अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया. मौके पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया. इसे भी पढ़ें : बीए-">https://lagatar.in/doing-ba-ma-will-not-give-job-skill-is-necessary-governor/">बीए-

एमए करने से नहीं मिलेगी नौकरी, हुनर जरूरी : राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही