Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने नामकुम ब्लॉक ऑफिस का किया घेराव

Ranchi : नामकुम प्रखंड के मल्टी मौजा के बिरसा पाहन की अगवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को नामकुम प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. पाहन ने बताया कि मल्टी मौजा में 2 एकड़ से अधिक आदिवासियों की धार्मिक जमीन है. यह जमीन भुईंहरी, महतोई, पाहनोई, कोटवार नाम से खतियान में दर्ज है. इसका खाता नंबर-40,48, 5,26 प्लॉट नंबर- 307 ,308, ,319 306, 307 कुल रकबा 2 एकड़ 7 डिसमिल है. लेकिन भू-माफिया अंचल पदाधिकारियों की मिलीभगत से धार्मिक जमीन को धड़ल्ले से बेच रहे हैं. इसकी लिखित शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी और नामकुम अंचल से की गई है. लेकिन कोई पहल नहीं की जा रही है. मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. घेराव करनेवालों में चंदा लकड़ा, रेखा लकड़ा, आशा लकड़ा, सुजीत टोप्पो, जगनी लकड़ा, श्याम लकड़ा ,इंजीनियर लकड़ा, महेश लिंडा, भानु कच्छप, गीता लकड़ा ,बसंती लिंडा, प्रिया लकड़ा, पिंकी लकड़ा ,भोला लकड़ा, मंजू लकड़ा, रमिया मिंज, राखी मुनि कच्छप, अल्बीना लकड़ा शामिल थे. इसे भी पढ़ें – स्थल">https://lagatar.in/opposing-the-construction-of-a-check-dam-on-ryati-land-by-changing-the-site-the-villagers-stopped-the-work/">स्थल

बदलकर रैयती जमीन पर चेक डैम बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने रोका काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही