Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा एसपी कार्यालय समेत कोडरमा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : चंदवारा थाना क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. मंगलवार को इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व खांडी एवं जोगीडीह गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया. मौके पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि दिनेश यादव की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी जिब्राइल अंसारी, इसराफिल अंसारी को अविलंब गिरफ्तार किया जाये. वहीं मौके पर पुलिस निरीक्षक निरंजन उरांव व कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम ने भरोसा दिलाया कि इस कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी. वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि उक्त कांड में शामिल जिब्राइल अंसारी एवं इसराफिल अंसारी की गिरफ्तारी जल्द कर हमें न्याय दें. बता दें कि विगत 6 दिन पहले चंदवारा थाना क्षेत्र के तिलैया डैम के किनारे खांडी गांव के पास मछली चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान 40 वर्षीय दिनेश यादव, पिता चमन यादव, योगीडीह, चंदवारा के रूप में हुई थी. इस संबंध में चंदवारा थाना में कांड संख्या 75/23 दर्ज किया गया था. इसी को लेकर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय घेरा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. इस मौके पर भाजपा प्रंखड अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा, विनोद राम, प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, मुखिया असगर अंसारी, विजय यादव, राजेश यादव, वीरेन्द्र यादव, बैजनाथ यादव, विनोद वर्णवाल, ब्रह्मदेव यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, लुकेश्वर यादव, घमन यादव, रवीन्द्र यादव, मनोज रजक, किशुन शर्मा, रामदेव यादव, अशोक पांडेय, दिनेश यादव, सुरेश यादव, उमेश यादव, ईश्वर यादव, पंकज शर्मा ,अजय शर्मा, संजय शर्मा, बैजनाथ शर्मा, सहदेव यादव, गोविंद यादव, महावीर यादव, सिताराम यादव, प्रेम शर्मा, उमर साव, डोमन शर्मा, अजय यादव, लक्ष्मण यादव, सुरेंद्र रविदास, देवी रजक, महेश यादव ,वासुदेव यादव, वंशी यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

क्षतिग्रस्त बिजली पोल झुका कभी भी हो सकता है हादसा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-39.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सतगावां प्रखंड के शिवपुर पंचायत अन्तर्गत पासवान टोला गांव से गुजरा 33 हजार वोल्ट का बिजली का पोल विभागीय लापरवाही के कारण मौत को आमंत्रण दे रहा है. 33000 वोल्ट तार ग्रामीणों के लिए खतरनाक होता जा रहा है. इस विद्युत तार की चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है. काफी दिन पहले लगाए गए विद्युत पोल में लगे तार बहुत ही जर्जर हैं. साथ ही पोल पूरा झुक जाने के कारण तार जमीन से मात्र कुछ ही मीटर की दूरी पर लटक रहा है. जिससे कभी भी किसी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से एक बड़ी दुर्घटना घट सकती है.

भाकपा अंचल कमेटी ने की बैठक, 25 को सदर अस्पताल के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन का निर्णय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-32.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाकपा अंचल कमेटी जयनगर की बैठक सांस्कृतिक भवन जयनगर में महेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अंचल मंत्री अर्जुन यादव ने विगत कार्यक्रमों का कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत किया, जो सबों ने सर्वसम्मति से पास किया. बैठक में भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कोडरमा सदर अस्पताल में परमानेंट डॉक्टर बहाल करने, डॉक्टर की संख्या बढ़ाने, मरीजों को फर्जी जांच रिपोर्ट देने पर रोक लगाने और सदर अस्पताल के जरिए विभिन्न गांव में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव करने के साथ साथ प्रत्येक पंचायत में कैंप लगाकर मलेरिया, टायफाइड एवं डेंगू की जांच कर लोगों को सुविधा देने की मांग पर चर्चा की. साथ ही कहा कि क्लीनिक बंद करना, सरकारी डॉक्टरों के निजी क्लीनिक पर प्रतिबंध लगाने, अनावश्यक रेफर न करने एवं जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की गारंटी करने आदि सवालों को लेकर भाकपा जिला परिषद कोडरमा 25 सितंबर को सदर अस्पताल कोडरमा के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन करेगा. जिसको लेकर विभिन्न प्रखंडों में बैठक की जा रही है. जयनगर प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में लोग इस धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे. बैठक में भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि देश में एक तरफ 80% लोग गरीबी से जूझ रहे हैं. देश की महिलाएं और बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही है. महंगाई चरम सीमा पार कर चुका है. दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन बुलाकर मेहमानों को सोना एवं चांदी के बर्तन में डिनर करवा रहे हैं.

ब्लड डोनेट कर कोडरमा जिला वॉलंट्री ब्लड डोनर संगठन के कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव ने मनाया जन्मदिन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-28.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिला वॉलंट्री ब्लड डोनर संगठन के कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव ने ब्लड डोनेट कर अपना जन्मदिन मनाया. अपने 24वें जन्मदिन को खास बनाते हुए अनुज सदर अस्पताल कोडरमा के ब्लड बैंक पहुंचे और अपने जीवन काल का पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान किया. इस अवसर को और भी खास बनाते हुए टीम जीरो झारखंड एवं कोडरमा जिला वॉलंट्री ब्लड डोनर संगठन की तरफ से अनुज यादव के सम्मान में केक काटा गया. इस अवसर पर चार और लोग मो. वारिस, विनोद यादव, समिर कुमार और संजित कुमार ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया. साथ ही मो. सद्दाम, विशाल सिंह, अजय यादव, अमित कुमार, जफर हुसैन ने अनुज यादव को जन्मदिन की बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/job-in-exchange-for-land-case-big-blow-to-lalu-yadav-cbi-gets-approval-from-home-ministry-to-prosecute/">जमीन

के बदले नौकरी मामला : लालू यादव के खिलाफ चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने CBI को दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही