Search

 
 
 

पलामू: पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना

 
Medininagar: पलामू ज़िले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के पंचायत सांगबार में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में धरना दिया. पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन को अवगत कराने और इस संकट को यथाशीघ्र दूर करने को लेकर धरना दिया. साथ ही एक घंटा तक प्रखंड के मेनगेट में तालाबंदी करते हुए पंचायत में बंद पड़े सभी जलमीनार और चापानल को चालू कराने की मांग की. इस दौरान गरीब जनता को पीने का पानी क्यों नहीं बीडीओ जवाब दो के नारे लगाए. ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है. इसके पहले भी पंचायत से जलमीनार लगाया गया था. उसमें भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी थी. तब भी ग्रामीणों ने काफी विरोध किया था. ग्रामीणों के विरोध को तब भी और अब भी अनसुना किया जा रहा है, क्योंकि इस गड़बड़ी से होनेवाली आय में सबकी मिलीभगत है. ग्रामीणों ने इस योजना में हो रहे गड़बड़ी को रोकने, योजना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और ग्रामीणों को सही से पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि नल जल योजना में भारी गड़बड़ी हो रही है. हमलोगों के कई बार विरोध के बाद भी स्थानीय पदाधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं, क्योंकि सभी लाभान्वित हैं.
इसे भी पढ़ें - किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-jawan-suffered-paralysis-attack-brought-to-ranchi-by-bsf-helicopter/">किरीबुरु

: सीआरपीएफ जवान को पैरालिसिस अटैक, बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही