Latehar : डीवीसी के द्वारा तुबेद कोल माइंस में की जा रही मनमानी के खिलाफ सदर प्रखंड के नेवाड़ी पंचायत भवन परिसर में छह गांव के ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक में ग्रामीणों द्वारा डीवीसी कंपनी को आठ सूत्री मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि डीवीसी कंपनी परियोजना क्षेत्र अंतर्गत 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार से जोड़ें और बिजली, पानी मुफ्त में दिया जाए. साथ ही क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास किया जाए. ग्रामीणों ने इस बैठक में जन मजदूर परिवार संघ का एक नया संगठन गठित किया. अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर आलम, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व सचिव मोहम्मद खलील अंसारी को चुना गया. मौके पर नुरू अहमद, मंजर हुसैन, विकास सिंह, हरिनंदन सिंह, शिवपूजन सिंह, छोटू आलम, आमीर हमजा, महबूब आलम, दीपेंद्र अफाक आलम आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें - 1857">https://lagatar.in/martyr-sheikh-bhikhari-tikait-umrao-singh-played-an-important-role-in-the-revolution-of-1857-chandraprakash-chowdhary/">1857
की क्रांति में शहीद शेख भिखारी-टिकैत उमराव सिंह ने अहम भूमिका निभाई : चंद्रप्रकाश चौधरी
कांग्रेस : दूसरी पार्टियों से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन को किया मजबूत, सच्चा कांग्रेसी बताने वाले कर रहे छवि खराब [wpse_comments_template]
की क्रांति में शहीद शेख भिखारी-टिकैत उमराव सिंह ने अहम भूमिका निभाई : चंद्रप्रकाश चौधरी
ये है ग्रामीणों की मांग
विस्थापित करने के पहले पुनर्वासित किया जाए परियोजना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी छह गांव के ग्रामीणों को जलावन के लिए कोयला मुफ्त दिया जाए. परियोजना क्षेत्र के सभी प्रभावित गांवों को मुफ्त बिजली व पीने का पानी दें. परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत डीएवी स्कूल खोला जाए. पन्ना क्षेत्र के सभी प्रभावित गांवों को इलाज के लिए एक हॉस्पिटल बनाया जाए. परियोजना के अंदर वाहन की आवश्यकता पर सुविधा दी जाए. स्थानीय रैयतों को प्राथमिकता देने व परियोजना क्षेत्र के अंदर स्थानीय लोगों को 90 प्रतिशत रोजगार देने मांग भी ग्रामीणों ने रखी है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-congress-workers-other-parties-strengthened-organization-those-who-tell-true-congressmen-tarnishing-their-image/">झारखंडकांग्रेस : दूसरी पार्टियों से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन को किया मजबूत, सच्चा कांग्रेसी बताने वाले कर रहे छवि खराब [wpse_comments_template]
Leave a Comment