Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: मंडई खुर्द के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात

Hazaribagh: सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत मंडई खुर्द के ग्रामीणों की नाली नहीं होने के कारण होने वाली जलभराव की समस्या दूर होने वाली है. क्षेत्रीय सांसद मनीष जायसवाल ने अपने वादे पूरे करते हुए गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता और स्थानीय मुखिया उषा देवी आदि के साथ डीएमएफटी मद से करीब 1 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि से मंडई खूर्द ग्राम बड़की खोरी मंडई में मनोज यादव के घर से न्यू पंचायत भवन मंडई होते हुए अंबेडकर चौक तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं से भी रूबरू हुए. जायसवाल ने बताया कि नाली का निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन और परिवहन में बड़ी सहूलियत होगी. मंडई खुर्द क्षेत्र के राणा मोहल्ला, सुमन नगर, गौरी मोहल्ला, महतो मोहल्ला, कसियाडीह की जनता को इसका सीधे लाभ मिलेगा. सांसद ने मंडई खुर्द ग्राम वासियों से गुणवत्ता नाली निर्माण के लिए संवेदनशील रहने और स्टीमेट के अनुरूप संवेदक से गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की अपील भी की. मौके पर भाजपा नेता विजय कुमार, अनिल पांडेय, महेश प्रसाद, राजकुमार महतो, रोहित कुशवाहा, लीलो महतो, यमुना यादव, शंकर दास, संजय यादव, रामचंद्र साव, दशरथ साव, युगल साव, हरदयाल साव, सीता राम साव, नरेश साव, राजू राम, भोला महतो, विजय साव, महेश साव व रंजन चौधरी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - इजराइल">https://lagatar.in/israel-carried-out-air-strikes-on-gaza-and-hezbollah-killing-17-palestinians/">इजराइल

ने गाजा और हिजबुल्ला पर किये हवाई हमले, 17 फलस्तीनियों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही