Ranchi News: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मंत्री और सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान का पार्थिव शरीर शनिवार को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया. यहां प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप कुमार वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
पार्टी नेताओं ने विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा ओढ़ाया और पुष्प अर्पित किए. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें -
भाजपा नेताओं ने कहा कि विमला प्रधान का निधन पार्टी और झारखंड के लिए बड़ी क्षति है. संगठन और समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

