Search

विनय चौबे परिवार से 2007 से जुड़ा है इरफान इकबाल, हर खरीद-बिक्री में गवाह

Ranchi: जिस मो. इरफान इकबाल ने आइएएस विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी व उसके कंपनियों में लाखों रुपये ट्रांसफर किया है, वह रांची के पुरुलिया रोड का रहने वाला है. पुरुलिया रोड में कांटाटोली के नजदीक अंजली होटल के सामने उसका घर है. वह वर्ष 2007 से ही आइएएस विनय चौबे और उनके परिवार से जुड़ा हुआ रहा है. 


सूत्रों के मुताबिक, आइएएस विनय चौबे, उनका साला शिपिज त्रिवेदी, ससुर एसएन त्रिवेदी समेत परिवार के दूसरे सदस्यों के हर अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री का गवाह इरफान इकबाल है. यहीं से वह जांच एजेंसियों की नजर में आ गया. 


उसके बारे में एजेंसियों को पता चला कि वह आइएनएस इंटरप्राइजेज नामक कंपनी चलाया करता था. इस कंपनी के एकाउंट में बड़े स्तर पर कैश जमा किया गया. फिर उसे शिपिज त्रिवेदी के खातों में जमा किया गया.


शिपिज त्रिवेदी व उनकी कंपनियों के खाते में रकम जमा करने के बारे में इरफान इकबाल ने जो बताया है, वह यह कि शिपिज त्रिवेदी की एक कंपनी होर्डिंग का काम करती है. अपनी कंपनी के लिए होर्डिंग को भाड़े पर लेने के बदले में उसने कुछ रकम शिपिज की कंपनी में ट्रांसफर किये. 


सूत्रों ने जानकारी दी है कि इरफान इकबाल पिछले 17-18 सालों से विनय चौबे व उनके परिवार से जुड़ा रहा. इस दौरान उसने पटना में कुछ दिनों तक नौकरी भी की. पटना में वह शिपिज त्रिवेदी के कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता रहा. हालांकि जब अपार्टमेंट का काम कंप्लीट हो गया, तब उसने नौकरी छोड़ दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp