Search

बैजल की जगह विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल

New Delhi :  विनय कुमार सक्सेन को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकर कर लिया और विनय कुमार सक्सेना को नया उपराज्यपाल बनाया.  18 मई को अनिल बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा था.

खादी एंड विलेज इंडस्ट्री कमीशन के चेयरमैन हैं

विनय कुमार सक्सेन की बात करें तो उनका जन्म 23 मार्च 1958 को जन्म में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की थी. वह मौजूदा समय में खादी एंड विलेज इंडस्ट्री कमीशन के चेयरमैन हैं. विनय कुमार कॉरपोरेट के साथ-साथ एनजीओ सेक्टर में काम कर चुके हैं. दिल्ली के नए उपराज्यपाल गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरदार सरोवर परियोजना में अपना अहम योगदान दिया था. उन्होंने जल संसाधन विकास के क्षेत्र में, सामाजिक कुप्रथाओं से लड़ने और आपदा प्रबंधन सहायता के क्षेत्र में भी काम किया है.

अनिल बैजल ने अचानक इस्तीफा दे दिया था

आपको बता दें कि 18 मई को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अचानक इस्तीफा दे दिया था. उपराज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल के 5 साल 31 दिसंबर 2021 को पूरा हो गया था. हालांकि, दिल्ली के उपराज्यपाल का कार्यकाल निश्चित नहीं होता. कई मामलों को लेकर आए दिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार और पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच टकराव की बातें सामने आती रहती थीं. इसे भी पढ़ें – अबु">https://lagatar.in/jharkhand-news-abu-bakr-siddiqui-given-additional-charge-of-mines-secretary/">अबु

बकर सिद्दिकी को खान सचिव का अतिरिक्त प्रभार, पूजा सिंघल के निलंबन के बाद रिक्त हुआ था पद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//