Search

 
 
 

धनबाद : श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश संरक्षक बने विनय सिंह

 
Dhanbad : श्री राजपूत करणी सेना के संगठन का विस्तार 8 जुलाई को किया गया. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन कार्यकारी सदस्य सह धनबाद जिला बिल्डर एसोसिएशन के सचिव विनय सिंह को झारखंड प्रदेश के संरक्षक पद के लिए मनोनीत किया गया. विनय सिंह ने कहा कि पूरी निष्ठा, अनुशासन, उचित समन्वय व ईमानदारी के साथ अपने पूरे राजपूत समाज के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे. धनबाद जिला के समस्त राजपूत समाज को संगठन के साथ जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे. इसके अलावा झारखंड प्रदेश महामंत्री संजीव सिंह राठौर, धनबाद जिला अध्यक्ष नीरज सिंह भदौरिया, जिला प्रभारी नीरज सिंह सिकरवार, जिला सचिव कृष्णा सिंह की मौजूदगी में धनबाद जिला के वरिष्ठ और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ उमाशंकर सिंह को पुष्प गुलदस्ता- गमछा के साथ सम्मानित कर जिला संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया. रामबालक सिंह को भी संग़ठन संरक्षक के लिए मनोनीत किया गया. मौके पर श्री राजपूत करणी सेना, धनबाद के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद कुमार सिंह, सुभाष सिंह, बिट्टू सिंह, दीपक सिंह, अमित सिंह बागी, कृष्णा सिंह, अजय सिंह, भागीरथ सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-employees-of-citizen-foundation-did-not-get-salary-for-seven-months/">धनबाद

:सिटीजन फाउंडेशन के कर्मियों को सात माह से नहीं मिला वेतन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही