Search

 
 
 

पलामू: रिक्शा चलाते नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे विनय

 
Medininagar: निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विनय सिंह दांगी निरहुआ रिक्शावाला की स्टाइल में रिक्शा चलाते नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे. विनय सिंह ने केवल सादगी का परिचय दिया बल्कि जनता के दिलों पर अपनी छाप भी छोड़ी. नामांकन के समय उनके साधारण मगर प्रभावशाली अंदाज ने सैकड़ों लोगों को आकर्षित किया, जो विनय की रिक्शा पर सवार होकर नामांकन कार्यालय पहुंचने की अनूठी यात्रा को देखने पहुंचे थे. विनय का कहना है कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार ने विकास की सारी संभावनाओं को खत्म कर दिया है. यहां के नेताओं ने क्षेत्र की जनता के लिए कुछ नहीं किया. विकास कार्य ठप है. आम लोगों की समस्याएं अनसुनी हो गई हैं. यदि मैं चुनाव जीतता हूं, तो मेरा पहला काम भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा और आम जनता की सेवा करना प्राथमिकता रहेगी. विनय ने कहा कि मैं रिक्शा चलाकर यहां आया हूं. विधायक बन गया तो भी इसे मैं नहीं छोड़ूंगा. हमेशा जनता की सेवा करता रहूंगा. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही