Search

 
 
 

ACB के सवालों का जवाब नहीं दे रहे विनय सिंह

Ranchi: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले के आरोपी निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह एसीबी को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे. हजारीबाग जेल से रिमांड पर रांची लाकर एसीबी विनय सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है.
 

Ranchi: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले के आरोपी निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह एसीबी को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे. हजारीबाग जेल से रिमांड पर रांची लाकर एसीबी विनय सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है. लेकिन वह एजेंसी के सवालों का जवाब नहीं दे रहे. ज्यादातर सवालों के जवाब में वह यही कह रहे हैं कि उन्हें कुछ याद नहीं है.  


एसीबी की पूछताछ शनिवार को शुरू हुई है और यह पूछताछ एक सप्ताह तक चलेगी. विनय सिंह निलंबित आईएएस अधिकारी और शराब घोटाला और जमीन घोटाले में गिरफ्तार आरोपित विनय कुमार चौबे के सबसे करीबी हैं. उन पर निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के काले धन का निवेश करने और मनी लॉन्ड्रिंग में सहयोग करने जैसे गंभीर आरोप हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही