विनीत भदानी ने 27 लाख के चेक कराये थे बाउंस, कोर्ट ने 37 लाख भुगतान का दिया आदेश
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट ने चेक बाउंस के आरोप में विनीत भदानी को दोषी करार देते हुए एक वर्ष सश्रम कारावास की सजा और 37 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जुर्माना की राशि उस पीड़ित को दी जायेगी, जिसे विनीत भदानी ने चेक दिया था. यह राशि उस चेक के बदले देय होगी जो बाउंस हो गये. दरअसल विनीत भदानी ने अजय जैन को पैसों के भुगतान के लिए 27 लाख. 13 हजार 157 रुपए के छह चेक जारी किये थे, जो बाउंस कर गये थे.
Leave a Comment