Search

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा, बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें… प्रधानमंत्री जी संज्ञान लें…

NewDelhi : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सासंद बृजभूषण सिंह शरण को उनके पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना जारी है. आज खेल मंत्रालय ने पहलवानों के एक प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया. शास्त्री भवन में पहलवानों ने खेल सचिव और SAI के डीजी के साथ बातचीत की. इसके बाद धरना स्थल पर लौट कर साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसे भी पढ़ें : पहलवानों">https://lagatar.in/wrestlers-said-the-strike-will-continue-till-the-resignation-of-brijbhushan-sharan-singh-vrinda-karat-was-not-allowed-to-come-on-stage/">पहलवानों

ने कहा, बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे तक धरना जारी रहेगा, वृंदा करात को मंच पर आने नहीं दिया

इंसाफ नहीं मिलता है तो हम कोर्ट तक इस मामले को ले जायेंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पूनिया ने कहा, देश का महिला पहलवान अपने भविष्य के लिए यहां लड़ रही हैं. हमने अध्यक्ष पर जो भी आरोप लगाया है उसका हमारे पास पूरा साक्ष्य है. अगर हमें इंसाफ नहीं मिलता है तो हम कोर्ट तक इस मामले को ले जायेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनेश फोगाट ने कहा, खिलाड़ियों के लिए एक-एक दिन कितना अहम होता है. यह समझना चाहिए. कहा कि मैं चाहती हूं कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो. हमें विवश नहीं किया जाये. कि हमें ऐसा दिन देखना पड़े. विनेश फोगाट ने कहा, प्रधानमंत्री जी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें : ब्रिटिश">https://lagatar.in/british-mp-slams-bbc-for-attacking-pm-modi-says-it-is-biased-reporting/">ब्रिटिश

सांसद ने पीएम मोदी पर हमला करने के लिए BBC की निंदा की, कहा, यह पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग है

 यूपी की लड़कियों का करियर को बर्बाद कर दिया

इस क्रम में उन्होंने कहा, बृजभूषण सिंह कह रहे हैं कि वह इस्तीफा देंगे. उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ेगा. उन्होंने यूपी की लड़कियों का करियर को बर्बाद कर दिया, अब बाकी राज्यों की लड़कियों का करियर खराब कर रहे हैं. अगर उन पर कार्रवाई नहीं होगी तो हम पुलिस में एफआई करायेंगे.  कहा कि  हिंदुस्तान में एक भी लड़की पैदा नहीं होनी चाहिए, अगर हम भी सुरक्षित नहीं हैं तो. साक्षी मलिक ने कहा, बैठक में हमें सिर्फ आश्वासन दिया गया है. मैं चाहती हूं कि पूरी रेसलिंग फेडरेशन को भंग किया जाटे. मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करती हूं कि इस मुद्दे पर संज्ञान लें.

कांग्रेस ने कहा, पीएम मोदी को चुप्पी तोड़नी चाहिए

कांग्रेस ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी को भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए. पूछा कि इस मामले में शामिल लोगों के इस्तीफे अब तक क्यों नहीं लिये गये. एक ट्वीट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं.कहा कि खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ और उसके अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं तथा उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए.

 बृजभूषण सिंह का इस्तीफा बुधवार को ही आ जाना चाहिए था

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, बाप-बेटे विनोद आर्य-पुलकित आर्य...और अब यह नया मामला. बेटियों पर अत्याचार करने वाले भाजपा नेताओं की फेहरिस्त अंतहीन है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि बृजभूषण सिंह  सिंह का इस्तीफा बुधवार को ही आ जाना चाहिए था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp