Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विनेक्स क्लब श्री काली पूजा समिति धूमधाम से मना रहे काली पूजा महोत्सव

Ranchi: विनेक्स क्लब श्री काली पूजा समिति इस वर्ष काली पूजा महोत्सव धूमधाम बनाने जा रही है. इस अवसर पर काल्पनिक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. जिसमें मां श्यामा काली के रूप में दर्शन देंगी. मां की पूजा बुधवार 30 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे से पूजा शुरू होगी, जो बंगाल से आए हुए पुरोहितों के द्वारा पूरी विधि विधान से बंगाली पद्धति से पूजा की जायेगी. गुरूवार 31 अक्टूबर को संध्या 7 बजे मां को महाभोग खिचड़ी का प्रसाद लगेगा. शनिवार 1 नंवबर को खीर का भोग मां को लगेगा और वितरण किया जायेगा. 2 नवंबर को मां को हलवे का भोग लगेगा, 3 नवंबर को चना घुघनी का भोग लगेगा, उसके बाद मां की विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. विनेक्स क्लब श्री काली पूजा समिति के मुख्य संयोजक राणा रणधीर ने बताया की विनेक्स क्लब श्री काली पूजा समिति के पंडाल का निर्माण कार्य रांची के ख्याति रिंकू टेंट हाउस के द्वारा सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से किया जा रहा है. विद्युत लाइट की भी आकृष्क व्यवस्था की गई है. कई गेट लाइट है और अलग-अलग तरह की कलाकृति लाइट के माध्यम से दिखाई जाएगी,पंडाल में बड़ी स्क्रीन की एलसीडी टी बी भी लगाई जा रही है. लाइट की व्यवस्था रौनक लाइट के द्वारा की जा रही है. लाइट को देखकर लोगों को मनभावन होगा, साथ ही साथ पूरा पूजा पंडाल इको फ्रेंडली है. इसके साथ-साथ पूजा के तीनों दिन माता का भंडारा चलाया जायेगा. इसमें हजारों नर नारी जिसमें माता का प्रसाद ग्रहण करते हैं. साथ ही स्त्री और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. जिसमें वह सुगमता से माता का दर्शन करेंगे. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/children-of-hill-top-school-created-amazing-artworks/">रांची:

कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम के तहत हिल टॉप स्कूल के बच्चों ने बनाई अदभुत कलाकृतियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही