Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विनोबा भावे विश्वविद्यालय : यूजी और पीजी में 26 अगस्त से शुरू होगा नामांकन, जानिए पूरा प्रोसेस

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के तहत चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट कोर्स के प्रथम समसत्र ( सत्र 2022-26) और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के प्रथम समसत्र (सत्र 2022-24) में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है. कुछ समय पूर्व तकनीकी कारणों से अंडरग्रेजुएट कोर्स की नामांकन प्रक्रिया अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी. मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र एक सितम्बर की शाम छह बजे तक अपना नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करवा सकेंगे. नामांकन के बाद छात्रों को 27 अगस्त से तीन सितम्बर की शाम 4:30 बजे तक संबंधित महाविद्यालय में जाकर अपने प्रमाण पत्रों का ऑफलाइन सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाना होगा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षाएं 22 सितंबर से प्रारंभ होनी थीं. परन्तु, सत्र को ध्यान में रखते हुए ये अब 15 सितंबर से ही प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें- प्रेम">https://lagatar.in/two-ak-47s-recovered-from-prem-prakashs-hideout-ranchi-police-officials-reached-ed-office/">प्रेम

प्रकाश के ठिकाने से दो एके-47 बरामद मामला : ईडी ऑफिस पहुंचे रांची पुलिस के पदाधिकारी
वहीं, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के परिसर तथा अंगीभूत महाविद्यालयों में चलने वाले स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के प्रथम समसत्र (सत्र 2022-24) में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ होगी. इच्छुक छात्र चांसलर पोर्टल के माध्यम से तीन सितंबर की शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए विभावि से छठे समसत्र (सत्र 2019-22) के उत्तीर्ण छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना अंक-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. पांच सितम्बर की शाम 6:00 बजे मेरिट लिस्ट जारी होगी. मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र छह सितंबर से 12 सितंबर की शाम छह बजे तक अपना नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करवा पाएंगे. नामांकन के बाद छात्रों को 7 से 14 सितंबर की शाम 4:30 बजे तक विभावि के परिसर में स्थित संबंधित स्नातकोत्तर विभाग अथवा महाविद्यालय के संबंधित स्नातकोत्तर विभाग में जाकर अपने प्रमाण-पत्रों का अनिवार्य रूप से ऑफलाइन सत्यापन करवाना होगा. कक्षाएं 15 सितम्बर से प्रारंभ होंगी. इसे भी पढ़ें- SC">https://lagatar.in/sc-said-we-are-in-support-of-stopping-black-money-and-money-laundering-but-it-is-necessary-to-consider-two-rules-of-the-act/">SC

ने कहा, हम काला धन और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के समर्थन में, पर एक्ट के दो नियमों पर विचार जरूरी, केंद्र सरकार को नोटिस भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही