Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विनोबा भावे विवि का 32वां स्थापना दिवस 17 सितंबर को, कुलपति ने की तैयारी की समीक्षा

Advertisement
Advertisement
  • अगल-अलग समितियों को सौंपे गए उनके दायित्व
  • अनुमानित बजट पर भी किया गया भी विचार-विमर्श
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के 32 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 17 सितंबर को किया जाएगा. इससे संबंधित तैयारी को लेकर सोमवार को विज्ञान भवन के आर्यभट्ट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने की. बैठक में अलग-अलग समितियों को दायित्व दिए गए और एक अनुमानित बजट पर भी विचार-विमर्श भी किया गया. तय हुआ कि पिछले वर्षों की भांति व्यवस्थित तरीके से समारोह का आयोजन किया जाएगा. बैठक में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, कोर कमेटी के सदस्य और विभिन्न समिति के संयोजक उपस्थित थे.

विभावि में संत विनोबा को श्रद्धा के दो फूल नसीब नहीं

यह बड़ी ही दु:खद स्थिति रही कि जिस संत विनोबा भावे के नाम पर हजारीबाग में विश्वविद्यालय का नामकरण हुआ, उसी कैंपस में उस महान दार्शनिक और भूदान आंदोलन के प्रणेता की जयंती पर वहां स्थापित प्रतिमा को श्रद्धा के दो फूल नसीब नहीं हुए. इस मामले पर विभावि प्रशासन की ओर से बताया कि अपरिहार्य कारण से संत विनोबा भावे की जयंती पर कार्यक्रम नहीं हो पाया और सिर्फ चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जा सकी. विभावि के कुलसचिव डॉ. कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि विभावि के स्थापना दिवस 17 सितंबर को ही संत विनोबा भावे का जयंती समारोह भी मनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-cited-technical-fault-in-the-helicopter-as-the-reason-for-not-going-to-hazaribagh-expressed-regret-and-congratulated/">मुख्यमंत्री

हेमंत ने हजारीबाग नहीं जाने का कारण हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बतायी, खेद जताया, युवाओं को बधाई भी दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही