Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस समारोह में इस वर्ष बतौर अतिथि जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति प्रो मजहर आसिफ तथा उत्तर बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा को आमंत्रित किया गया है.
इसे भी पढ़ें:
उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने मंगलवार को दी. कुलपति आर्यभट्ट सभागार में आयोजित स्थापना दिवस आयोजन समिति की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे.
कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयोजन समिति के प्रमुख तथा विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष में 16 शिक्षक एवं 22 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अवकाश प्राप्त किया है.
कार्यक्रम में इन सब का विशेष रूप से सम्मान किया जाना है. डॉ विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 2023-25 तथा 24-26 के स्नातकोत्तर के विश्वविद्यालय टॉपरों को भी इस वर्ष सम्मानित किया जाना है. इसके अलावा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी कलाकारों का भी सम्मान किया जाना है.
आयोजन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है. सभी समिति के कार्यों की समीक्षा बैठक में की गई. शिक्षकों ने कई प्रकार के सुझाव भी दिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

