Search

 
 
 

विनोबाभावे विश्वविद्यालय के सुशांत गौरव ने यूनाइटेड किंगडम में लहराया परचम

 
यूके की कंपनी में 35 लाख के सालाना पैकेज पर जियोलॉजिस्ट के पद पर हुए चयनित दुनियाभर के 150 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में चार को कामयाबी, भारत के एकमात्र चयनित अभ्यर्थी हैं सुशांत Amarnath Pathak Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के छात्र सुशांत गौरव ने यूनाइटेड किंगडम में अपना परचम लहराया है. हजारीबाग बड़कागांव निवासी सुशांत गौरव का चयन यूके की कंपनी बालफोर बिएटी ग्रुप एम्प्लॉयमेंट लिमिटेड में 35 लाख के सालाना पैकेज पर जियोलॉजिस्ट के पद पर हुआ है. यूनाइटेड किंगडम के ब्रिजवाटर क्षेत्र में हिंकले प्वाइंट-सी के प्रोजेक्ट में उन्होंने अपना योगदान दिया है. वह कृष्ण मुरारी पांडेय के बेटे हैं. सुशांत गौरव के पिता बड़कागांव के शिवाडीह के रहनेवाले हैं. उनके पिता कृष्ण मुरारी पांडेय उसी गांव में उत्क्रमित हाई स्कूल में शिक्षक हैं. उनकी माता बबीता पांडेय गृहिणी हैं. एक छोटा भाई निशांत गौरव विभावि में ही कार्यरत हैं. कंपनी के प्लेटफॉर्म पर ही नियुक्ति निकली थी और इसमें विश्व के 150 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया था. इसमें महज चार अभ्यर्थियों का चयन हुआ. इनमें पूरे भारत से इकलौते अभ्यर्थी सुशांत गौरव हैं. उनकी इस कामयाबी पर विभावि पीजी जियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एचएन सिन्हा ने बधाई देते हुए दूसरे विद्यार्थियों के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया है. वहीं विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनुपम ने सुशांत गौरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. सुशांत गौरव सत्र 2012-16 बैच में जियोलॉजी से संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग से स्नातक की डिग्री ली थी. वर्ष 2016-18 में विभावि से पीजी किया था. वह जियोलॉजिस्ट टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट डिजाइन इंजीनियरिंग के पोजीशन में हैं. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-11-people-died-in-election-violence-bjp-cpi-tmc-congress-lashed-out-at-each-other/">पश्चिम

बंगाल : चुनावी हिंसा में 11 लोगों की मौत, भाजपा-माकपा-टीएमसी-कांग्रेस एक दूसरे पर बरसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही