Search

 
 
 

तैलिक साहू महासभा परसुडीह थाना क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए विनोद गुप्ता

 
Jamshedpur : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कमेटी ने बुधवार को परसुडीह थाना क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया. कमेटी में विनोद गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही मिंटू गोराई को महामंत्री, मनोज गुप्ता को उपाध्यक्ष, संजय कुमार को सह सचिव, अजय कुमार साव को कोषाध्यक्ष, नवीन कुमार को सह कोषाध्यक्ष और राजेश कुमार, शीश कुमार, राजा राम साह, रवि कुमार, पिंटू कुमार को सदस्य बनाया गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने मनोनीत सभी लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा. कार्यक्रम का संचालन परसुडीह थाना क्षेत्र कमेटी के प्रभारी दिलीप गुप्ता ने किया. जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि समाज को मजबूत करने के उद्देश्य से हर थाना क्षेत्र में कमेटी का गठन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : केयू">https://lagatar.in/ku-in-lbsm-college-the-non-teaching-staff-will-be-reinstated-on-22-vacant-posts-in-class-iii-and-16-in-class-iv/">केयू

: एलबीएसएम कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारी के तृतीय वर्ग में 22 व चतुर्थ वर्ग में 16 रिक्त पदों पर होगी बहाली
जनगणना एवं सदस्यता अभियान भी शुरू की जाएगी. वर्तमान में जाति प्रमाण पत्र बनने में हो रही कठिनाई पर कहा कि समस्या का समाधान करने के लिए जन आंदोलन किया जाएगा. एक बार जाति प्रमाण पत्र बने और वह पूरे जीवन भर चले इस मांग को लेकर जल्दी ही मुख्यमंत्री और उपायुक्त से मिला जाएगा. कार्पयक्रम को पूर्व अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, जिला महामंत्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, लीगल एडवाइजर संजय साह ने भी संबोधित किया. मौके पर परमेश्वर साहू, गुरु प्रसाद साहू, कमल किशोर साव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही